Advertisement

पश्चिम बंगाल का फिशिंग कैट को देख तेंदुए का बच्चा होने का भ्रम

वन विभाग ने किया भ्रम दूर, फिशिंग कैट का मुख्य शिकार मछली

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला मुख्यालय छपरा शहर के रौजा मिडिल स्कूल के समीप 18 सितंबर को एक पेड़ पर देखा गया जंतु मछुआरी बिल्ली (फिशिंग कैट) निकली। यह पश्चिम बंगाल राज्य का प्रमुख जानवर है।

ज्ञात हो कि, आस-पास की नदियों में जल स्तर बढ़ गया है, इसलिए इस इलाके में फिशिंग कैट दिखना आम बात है। फिशिंग कैट का मुख्य शिकार मछली है। मालुम हो कि, सोशल मीडिया पर खबर फैल गई थी कि एक पेड़ पर तेंदुआ का बच्चा देखा गया है। इससे रहिवासियों में भय व्याप्त हो गया था। क्योंकि देखने में रहिवासियों को लगा कि यह तेंदुआ का बच्चा है।

सारण के वन प्रमंडलीय पदाधिकारी (डीएफओ) ने सोशल मीडिया पर चलाई जा रही ख़बर की जांच-पड़ताल के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि यह तेंदुए का बच्चा नहीं, बल्कि मछली पकड़ने वाली बिल्ली है। बताया गया कि मछुआरी बिल्ली भारतीय उप महाद्वीप और दक्षिण पूर्वी एशिया में मिलने वाली छोटी जंगली बिल्ली की एक जीव वैज्ञानिक जाति है। यह पश्चिम बंगाल का राज्य जानवर है।

चूँकि आस-पास की नदियों में जल स्तर बढ़ गया है, इसलिए हमारे इलाके में फिशिंग कैट दिखना आम बात है। फिशिंग कैट का मुख्य शिकार मछली है। कहा गया कि यह इंसानों या मवेशियों को नुकसान नहीं पहुंचाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *