Advertisement

अंगवाली उत्तरी में नए पंचायत सचिव का स्वागत व् पूर्व पंस को विदाई

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में 9 जून को स्वागत सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व पंचायत सचिव को विदाई तथा नये पंचायत सचिव का स्वागत किया गया।

जानकारी के अनुसार अंगवाली उत्तरी पंचायत में पहली बार नव योगदान दिए महिला पंचायत सचिव नूपुर कुमारी का वस्त्र (गमछा) देकर स्वागत किया गया। वहीं पूर्व पंचायत सचिव जमाल वारसी को गमछा पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई।
मौके पर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, वार्ड सदस्य भोला राज, शिवकुमार चटर्जी सहित अजीत रविदास, गौतम पाल, रोकी कमार, रीना देवी, संगीता देवी, मुरारी जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *