इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने ब्रह्मर्षी समाज से मांगा आशीर्वाद
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। धनबाद जिला के हद में झरिया स्थित आरएस पैलेस मे 22 मई को क्षेत्रीय भूमिहार ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित की गई। सम्मेलन में इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह का जोरदार स्वागत किया गया।
सभा में मुख्य रूप से प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने ब्रह्मर्षी समाज के गणमान्य जनों से आर्शीवाद मांगा।उन्होंने कहा कि समाज के अभिभावको का सदैव मार्गदर्शन व आर्शीवाद मिलता रहा है। जिसमे सर्व सम्मति से धनबाद लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को ब्रह्मर्षी समाज ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी सिंह ने समाज का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में घनबाद लोकसभा क्षेत्र से ब्रह्मर्षि समाज के सैकड़ो महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित अन्य वक्ताओं ने कहा कि ब्रह्मर्षी समाज ने अनुपमा सिंह को अपना समर्थन दिया है। अनुपमा की जीत हुई तो निश्चय ही धनबाद में विकास की गंगा बहेगी।
इस आम सभा व् सम्मेलन में धनबाद व बोकारों से सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय भूमिहार ब्राह्मण के गणमान्य एकत्रित हुए।
सम्मेलन में बेरमो रहिवासी राम दिनेश शर्मा उर्फ मामाजी ने एक स्वर से कहा कि धनबाद लोकसभा में कांग्रेस की लहर है। साफ व् स्वच्छ छवि की पढ़ी लिखी महिला अनुपमा को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है।
अब धनबाद की जनता अनुपमा को जीताकर दिल्ली भेजेगी। उन्होंने कहा कि अनुपमा की जीत निश्चित है। हमारा समाज उनसे यही अपेक्षा रखता है कि इस चुनाव में जीत के बाद अनुपमा धनबाद के युवाओं, मेहनतकश मजदूरों, असहाय तथा महिलाओं के हक अधिकार को दिलाने में प्राथमिकता देंगी। अशोक सिंह और राकेश शर्मा ने कहा कि धनबाद जिला में 2014 से लगातार भाजपा जीतते आ रही है।
भाजपा के तीन टर्म के कार्यकाल में धनबाद का कितना विकास हुआ यह किसी से छिपा नही है। रोजी रोजगार के अभाव में यहां के मेहनतकश मजदूरों को दूसरे शहरों, प्रदेशो में पलायन करना पड़ा। आज भी वही स्थिति से यहां के रहिवासी गुजर रहे हैं।
विमलेश शर्मा ने कहा कि युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण, नई ट्रेनों की मांग तो जरूर होती है, परन्तु यहां कल कारखानों को स्थापित करने को लेकर कोई मुखर नही होता है।
![]()













Leave a Reply