प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरीडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih District) के हद में बगोदर प्रखंड के धरगुल्ली पंचायत के दो प्रवासी मजदूरों की मौत की खबर से इलाके में शोक की लहर छा गया है।
धरगुल्ली पंचायत के काली चट्टान निवासी अनिल बेसरा की मौत उत्तरप्रदेश के ललितपुर में जहरीले सांप के काटने के उपरांत इलाज के दौरान हो गयी। वहीं धरगुल्ली निवासी विनोद मंडल उर्फ टैनी मंडल की आकस्मिक मौत मुम्बई में हो गयी।
जानकारी के अनुसार काली चट्टान निवासी मृतक अनिल बेसरा दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। वह परिवार के भरण पोषण के लिए उत्तरप्रदेश में एक प्राइवेट कंपनी में वेल्डिंग विभाग (Welding Department) में काम करता था। बताया जाता है कि 7 अगस्त की सुबह मृतक अनिल बेसरा का पार्थिव शरीर गांव आने पर परिजनों और ग्रामीणों के विलाप से समूचे गांव में शोक छा गया।
धरगुल्ली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश यादव ने संबंधित कंपनी के अधिकारियों से मुआवजा सहायता राशि देने बात की है। कंपनी ने दो तीन दिन के भीतर एक लाख पचास हज़ार रुपये मुआवजा सहायता राशि भेजने का आश्वासन दिया है। देर शाम मृतक बेसरा का पारंपरिक रीति-रिवाज मद अनुसार सैकड़ों नम आंखों से परिजनों और ग्रामीणों ने अंतिम विदाई दी।

वहीं धरगुल्ली निवासी मृतक विनोद मंडल का पार्थिव शरीर 8 अगस्त को मुंबई से गांव आने की संभावना है। सूचना मिलते ही प्रवासी मजदूरों के हितार्थ काम करनेवाले भाकपा माले बगोदर प्रखंड सचिव पवन महतो और पूर्व बगोदर पश्चिमी जिला परिषद सदस्या पूनम महतो काली चट्टान व धरगुल्ली पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढाढस और हिम्मत बंधाया।
साथ हीं हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। मौके पर पूर्व पंसस शेख बदरूद्दीन, मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश यादव, महेंद्र यादव, जय प्रकाश यादव, पूर्व मुखिया प्रकाश मंडल, पशुपति शर्मा, छोटन मरांडी, किशोर मरांडी समेत अन्य सैकड़ों रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply