स्वच्छता पखवाड़ा के तहत महाप्रबंधक कार्यालय पर डीएवी छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बोकारो जिले के विभिन्न सार्वजनिक तथा निजी संस्थानों द्वारा लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर स्वच्छता के प्रति समाज में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। यह आयोजन पुरे देश में बीते 16 जून से आगामी 30 जून आयोजित होना है।
इसके तहत बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र में भी 16 से 30 जून तक स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 28 जून को डीएवी कथारा व् सीसीएल क्षेत्रीय प्रबंधन के नेतृत्व में स्वच्छता के इस महापर्व को मनाते हुए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। बताया जाता है कि 28 जून को विद्यालय के विद्यार्थियों ने महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में एक नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया, जिसका उद्देश्य साफ सफाई के माध्यम से एक स्वस्थ, सुरक्षित और आदर्श समाज की स्थापना करना था।

उक्त जानकारी देते हुए डीएवी कथारा के शिक्षक रंजीत कुमार सिंह तथा बीके दसौंधी ने बताया कि एक जैसी वेशभूषा में विद्यालय के कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों श्रेया, श्रेया प्रिया, शिवम, सोहन विश्वास, तानिया हाशिम, रीबा, जयंती, पियूष, गौरव, जैनब, आयुष, माही, पीहू आदि ने मनमोहक अंदाज में नुक्कड़ नाटक पेश किया। जिसमें गीत- संगीत, नृत्य सबका अद्भुत समन्वयन था। इस नुक्कड़ नाटक में विशेष रूप से आमजनों को कूड़ा इधर-उधर ना फेंकने और साफ -सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया।
आयोजित नुक्कड़ नाटक को देखकर क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार, महाप्रबंधक ऑपरेशन सीबी तिवारी, विभागध्यक्ष मानव संसाधन माधुरी मडके, विभागाध्यक्ष सेफ्टी राजकुमार वर्णवाल, विभागाध्यक्ष गुणवत्ता अजीत कुमार सिंह, वरीय प्रबंधक मानव संसाधन रामानुज प्रसाद, विभागाध्यक्ष सीएसआर चंदन कुमार व् उपस्थित दर्जनों पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण अति प्रसन्न दिखे।
इस अवसर पर महाप्रबंधक संजय कुमार ने बच्चों को इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामना देते हुए कहा कि जब बच्चे स्वच्छता को लेकर इतने जागरुक है तो हम वयस्क नागरिक क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि गांधी जी का यह स्वच्छ भारत मिशन हम सभी को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रहा है। हमें इसमें बढ़-कर कर भागीदारी लेनी चाहिए और एक स्वस्थ, सुंदर भारत की नींव रखनी चाहिए। विद्यालय के प्राचार्य डॉ जी. एन. खान ने नुक्कड़ नाटक में शामिल सभी विद्यार्थियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामना दी। साथ हीं कहा कि आप सब आने वाले भारत की तस्वीर है।

वर्तमान समय से ही यदि देश का भविष्य इतना जागरुक और देश की स्वच्छता के प्रति इतना समर्पित रहेगा, तो निश्चित रूप से हमारा भारत भविष्य में पूरे विश्व के समक्ष एक स्वस्थ, स्वच्छ और विकसित भारत का प्रतिमान स्थापित करेगा।
स्वच्छता का संदेश देता आयोजित नुक्कड़ नाटक विद्यालय के संगीत शिक्षक संगीत कुमार एवं शिक्षिका वीणा कुमारी के निर्देशन में संपन्न किया गया। सीसीए समन्वय जितेंद्र दुबे ने संपूर्ण कार्यक्रम को मूर्त रुप प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर विभागाध्यक्ष भू एवं राजस्व अर्जुन कुमार प्रसाद, विभागाध्यक्ष पर्यावरण श्याम सुंदर पाल, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत महिला-पुरुष कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका व् आम रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply