
भाकपा माले टीम ने मौके पर जाकर श्रद्धांजलि दिया
एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर(बिहार)। समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में ताजपुर प्रखंड के कस्बेआहर पंचायत (Kasbe aahar Panchayat) की मुखिया नीला देवी के 70 वर्षीय पति सह सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश राय का असामयिक निधन 30 दिसंबर की तड़के उनके आहर स्थित आवास पर हो गई। राय के अचानक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। निधन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में आमजन, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन को पहुंचने लगे।
अंतिम दर्शन को पहुंचे भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मुखिया विनोद राय, भोला बिहारी, शिक्षक चंद्रशेखर राय, भाजपा नेता राजकुमार राय, राजद नेता कपील राय आदि ने एक स्वर में कहा कि उनका निधन न केवल कस्बे आहर बल्कि सम्पूर्ण ताजपुर क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उनकी कमी को निकट भविष्य में पूरा नहीं किया जा सकता है। स्थानीय रहिवासियों ने बताया कि स्व राय डायबिटीज एवं हृदय रोग से पीड़ित थे। तड़के चाय के लिए जगाये जाने पर वे मृत पाये गये। इससे परिजनों के होश उड़ गये। मृतक अखिलेश राय अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्री से भरा- पूरा परिवार छोड़ गये हैं। तमाम परिजनों के जुटने पर 30 दिसंबर की देर शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया।
![]()













Leave a Reply