Advertisement

 घरवाटांड के मुखिया के आकस्मिक निधन पर इलाके में शोक की लहर

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)(Bokaro)। पेटरवार प्रखंड के हद में घरवाटांड़ पंचायत के मुखिया दीपचन्द यादव का निधन बीती 18 अक्टूबर की रात एक बजे आवास पर हो गई। वे करोना से संक्रमित हो गए थे। इलाज के बाद कोरोना मुक्त होकर अपने घर वापस आए। लेकिन बीती रात अचानक तबीयत खराब हो गई।
स्व. यादव मुखिया के अलावे संवेदक एवं समाजसेवी के रुप मे क्षेत्र में विख्यात थे। वे पंचायत के सभी गरीबों की बेटी की शादी तथा किसी के मृत्यु पर हमेशा आर्थिक सहायता प्रदान करते थे। वे समाजिक कार्यों मे बढचढ कर हिस्सा लिया करते थे। तेनुघाट छठ पूजा समिति में छठ घाट पर चबूतरा निर्माण उनके समाजिक कार्यों में एक है। इसके अलावा अपने पंचायत क्षेत्र में विकास के कई कार्य किया। मृत्यु का समाचार मिलने पर गोमियां विधायक डाक्टर. लम्बोदर महतो स्व यादव के घर जाकर परिवार को सांत्वना दी तथा ढाढस दिलाया। इसके अलावा पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह, पेटरवार बुंडू पंचायत मुखिया अजय कुमार सिंह, कथारा बांध मुखिया तुलसी यादव, पंसस गोपाल यादव, गुणानंद महतो,अधिवक्ता कुमार अनंत मोहन सिन्हा, सुजीत कुमार सिन्हा, रत्नेश श्रीवास्तव ने उनकी मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त किया। वहीँ यादव शक्ति संगठन बेरमो जिनके वे सम्मानित संरक्षक थे, संगठन के सदस्यों ने भी शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया।
कार्यालय संवाददाता/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *