प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट एफ टाईप कॉलोनी रहिवास्ज लगभग 74 वर्षीय होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ इंद्रदेव मिश्रा का आकस्मिक निधन बीते 18 दिसंबर को हो गया।
जानकारी के अनुसार दिवंगत तेनुघाट में होम्योपैथिक का ईलाज करते थे। वे एक जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक थे। उनके निधन से तेनुघाट क्षेत्र के रहिवासियो में शोक की लहर व्याप्त है।
दिवंगत इंद्रदेव मिश्रा अपने पीछे एक पुत्र निखिल कुमार मिश्रा, दो पुत्री पूजा मिश्रा व् नेहा मिश्रा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। उनका अंतिम संस्कार 19 दिसंबर को तेनुघाट में किया गया। उनके दाह संस्कार के अवसर पर तेनुघाट पंचायत के मुखिया पति संतोष कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता वकील प्रसाद महतो, शिव शंकर सेटी, पिंकू घोष, छोटू, गोपाली, शैलेश कुमार, रंजीत कुमार, गुड्डू, सोनू, अंशु, डुडूल, मुकेश, रवि शंकर, शशी शंकर सहित कई गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply