Advertisement

हस्त लदनी कोयला मजदूर माना गोप के निधन से मजदूरों में शोक की लहर

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के भुरकुंड़वा बस्ती कथारा रहिवासी माना गोप का 2 नवंबर को निधन हो गया। वे पिछले एक माह से बीमार थे। उनके निधन पर हस्त लदनी कोयला मज़दूर संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार भुरकुंड़वा वस्ती रहिवासी कथारा वाशरी हस्त लदनी मजदूर दंगल क्रमांक 53 के स्व. माना गोप के निधन की सूचना के बाद संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उनके आवास पहुंचकर 2 मिनट का मौन रखा और परिजनों को सहयोग राशि सौंपी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल बोकारो जिला श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव सह नवनिर्वाचित हस्त लदनी मजदूर संघ कार्यकारी अध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने कहा कि संघ हमेशा गरीब, पीड़ित, शोषित और वंचित वर्ग के साथ किसी भी परिस्थिति में खड़ा रहेगा। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस दुःख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करने की कामना की।

माना गोप के निधन पर शोक व्यक्त करनेवालो में राष्ट्रीय जनता दल नेता ज्ञानेश्वर सिंह यादव, संघ के संयोजक अरुण कुमार सिंह, अध्यक्ष राजेश्वर रविदास, सचिव राजेश रजवार सहित करू साव, दिनेश रविदास, फरीद अंसारी, नदलाल यादव, बसंत कुमार, महावीर यादव, जगदीश गिरि, मुकेश नायक, जेठू कुमार, सुरेश कुमार, रामचंद्र यादव, बालेश्वर गोप, अमरीका गोप आदि संघ के सदस्यगण शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *