प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत के 13 वार्डो के 12 सौ घरों में लंबे समय से ठप्प पड़े जलापूर्ति व्यवस्था में आज से पुनः सुधार के संकेत मिले हैं।
बता दें कि, जलापूर्ति व्यवस्था की निगरानी कर रहे संवेदक के कर्मी तथा ऑपरेटर गड़बड़ी को खोज पाने के लिए काफी मशक्कत की, बावजूद इसके इसमें वे सफल नहीं हुए। बताया जाता है कि इस बीच मात्र एक दिन बीते 18 अगस्त को रहिवासियों को पानी मिला और फिर ठप्प।
बताते हैं कि, 22 अगस्त को तेनुघाट तथा ललपनिया से चार ऑपरेटर पहुंचे और गड़बड़ी को खोज निकाला। इससे कयास लगाया जा रहा है कि 23 अगस्त की प्रातः से क्षेत्र में जलापूर्ति संभव हो पायेगा। कार्यस्थल जलमीनार के समीप संवेदक के कर्मी निताई रजवार सहित अन्य कर्मी, समाजसेवी देवब्रत जायसवाल, संतोष नायक आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply