Advertisement

सीसीएल के अनुग्रहनगर कॉलोनी में कई दिनों से जलापूर्ति ठप्प, रहिवासी त्रस्त

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के अनुग्रहनगर कॉलोनी में पाइप लिकेज रहने के कारण पिछले कई सप्ताह से जलापूर्ति ठप्प है। इससे रहिवासियों को परेशानी हो रही है।

बताया जाता है कि विभागीय लापरवाही के कारण जलापूर्ति पाइप की मरम्मति नहीं कराया जा सका है, जिसके कारण अनावश्यक पानी सड़क किनारे बहकर बर्बाद हो रहा है, जबकि सीसीएल के कॉलोनियों और आसपास के ग्रामीण रहिवासी त्रस्त हैं। वैकल्पिक तौर पर क्षेत्र के रहिवासी कुआं व चापाकल आदि से पीने और अन्य कार्य के लिए पानी का जुगाड़ कर रहे हैं। साथ हीं सक्षम रहिवासी बाजार से बोतल का पानी खरीदकर पानी पीने को लेकर विवश है।

कॉलोनीवासीयों ने बीएंडके प्रबंधन से लिकेज पाइप को मरम्मत कर पानी सप्लाई की मांग की है। मांग करनेवालो में विनोद सिंह, कामनी देवी, रवींद्र कुमार, गजेंद्र सिंह, श्यामली देवी, कोमल देवी, रानी कुमारी, यामिनी देवी, एकता कुमारी, सहोदर देवी, रामू दास, अनिल पांडेय सहित अन्य शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *