Advertisement

अंगवाली उत्तरी पंचायत में जल स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। जल स्वच्छता मिशन की एक बैठक 18 जुलाई को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में आयोजित किया गया। अध्यक्षता उक्त पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने की।

बैठक में जल जीवन मिशन (जेएसए) ग्राम ज्योति तेनुघाट के प्रतिनिधि आमंत्रित थे। इस अवसर पर जल जीवन मिशन अंतर्गत हो रहे गतिविधियों पर विशेष चर्चा एवं समीक्षा की गई। साथ ही शौचालय निर्माण में घर घर नल एवं जल संरक्षण, जल की गुणवत्ता, जल सहिया के प्रशिक्षण, सामाजिक नक्शा एवं ग्राम एक्शन प्लान के साथ ही जल स्वच्छता समिति के नाम बैंक खाता खोले जाने का निर्णय लिया गया।

मौके पर उप मुखिया रियाज अहमद, पंसस बोबी देवी, वार्ड सदस्य भोला राज, शिवकुमार चटर्जी, रामबिलास रजवार, गौतम पाल, आलेनवी अंसारी, रॉकी क़मार, मनोज रविदास आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *