Advertisement

स्व प्रकट बाबा गणपति धाम में रामचरित मानस महायज्ञ को ले आज जल यात्रा

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में ढोरी बस्ती स्थित स्व प्रकट गणपति धाम में नौ दिवसीय श्रीश्री रामचरित मानस महायज्ञ एवं वार्षिक गणेश मेला 28 फरवरी से धूमधाम से शुरू होगा।

उक्त यज्ञ के निमित्त 28 फरवरी को सुबह 9 बजे श्रीगणेश मंदिर से भव्य जल यात्रा निकाला जाएगा। जलयात्रा ढोरी बस्ती, राम रतन हाई स्कूल, फुसरो बाजार, बेरमो थाना होते हुए हिंदुस्तान पुल फुसरो तक जाएगा, जहां उत्तर वाहिनी दामोदर नदी से मंत्रोचारण के साथ पवित्र जल यज्ञ स्थल तक लाया जाएगा। उक्त जानकारी 27 फरवरी को गणपति धाम यज्ञ एवं मेला समिति सचिव चंद्रिका विश्वकर्मा मार्तंड पत्रकार ने दी।

मार्तण्ड ने श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह करते हुए कहा कि जल यात्रा में शामिल होकर जल यात्रा की शोभा बढ़ाएं। भगवान गणेश और प्रभु श्रीराम आप सभी श्रद्धालु नगरवासियों पर कृपा बनाए रखेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *