झांरखड कोयलांचल सर्घष मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष वतन महतो ने की प्रेस वार्ता
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बैदकारो पूर्वी पंचायत स्थित आवसीय कार्यालय मे झांरखड कोयलांचल सर्घष मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष वतन महतो ने 19 अगस्त को प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता मे उन्होंने कहा कि कुछ तथाकथित आज अवैध तरीक़े से कारो परियोजना के समीप जंगल की कटाई कर रहे है, वे अपने जीते जी यहां किसी भी कीमत पर जंगलो को उजड़ने नहीं देंगे।
महतो ने कहा कि कारो खदान विस्तारिकरण को लेकर सीसीएल बीएंडके क्षेत्रीय प्रबंधन से लगातार हम ग्रामीणो द्वारा ग्राम सभा की कॉपी माँगी जा रही है, पर वन की कटाई कर रहे ठेकेदार और प्रबंधन द्वारा किसी तरह की कॉपी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। बल्कि दंबग द्वारा ग्रामीणों को दिगभ्रमित कर वन क्षेत्र में जंगलो की कटाई किया जा रहा है।
एक प्रश्न के उत्तर मे उन्होंने कहा कि तथाकथित द्वारा अपने परिवार के सदस्यों के पावर का दुरुपयोग कर गलत तरीक़े से ग्राम सभा की कॉपी बनाई जा रही है। कुछ दिनो पूर्व जंगल की कटाई की जा रही थी तो ग्रामीण रोकने गये।

उसी बीच जितेंद्र महतो, टिपू महतो सहित अन्य द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। महतो ने कहा कि जितेंद्र महतो के उपर कई हत्या के आरोप है, जिससे इस आन्दोलन को आगे नहीं बढ़ा सके। इसके लिए मेरी जान भी ली जा सकती है, पर आन्दोलन नहीं रूकेगा। पावर का दुरपयोग कर झांरखड सरकार की मैया सम्मान योजना की राशि सीसीएल कर्मी कैलाश महतो की पत्नी ले रही है।
मोर्चा के सचिव अहमद हुसैन ने कहा कि लगातार कारो लोकल सेल के प्रति ट्रक 1350 रूपये का अवैध वसूली किया जाता है। उन्होंने कहा कि जबसे दिगंबर महतो कांग्रेस में शामिल हुए हैं, तब से अनाप-शनाप बयान बाजी करना शुरू कर दिए। इस अवसर पर विस्थापित नेता सूरज महतो, संजय कुमार सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।
![]()













Leave a Reply