निवर्तमान पीओ का रजरप्पा वाशरी स्थानांतरण
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के कथारा कोल वाशरी परिसर में 29 अगस्त को विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
पीओ कार्यालय में जहां कथारा वाशरी के निवर्तमान पीओ उमेश कुमार के स्थानांतरण के उपरांत उन्हें विदाई दी गयी वहीं नये पीओ विजय कुमार का कामगारों ने स्वागत किया। नये परियोजना पदाधिकारी के रुप में विजय कुमार ने पदभार ग्रहण किया।
ज्ञात हो कि, कथारा वाशरी पीओ उमेश कुमार का स्थानांतरण रजरप्पा वाशरी कर दिया गया, जबकि विजय कुमार को स्वांग वाशरी से कथारा वाशरी पीओ कथारा वाशरी लाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार कथारा वाशरी मे लगभग 7 माह तक उमेश कुमार पीओ रहे। उन्होंने 29 जनवरी 2022 को अपना पदभार ग्रहण किया था। कार्यभार ग्रहण करते समय दोनों अधिकारियों ने एक दूसरे को माला पहना व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

मौके पर नये पीओ विजय कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता वाशरी को कोयले की आपूर्ति ठीक करना है। साथ हीं वाशरी को सुचारू रूप से चलाना रहेगा। जिसमें सभी कर्मियों व श्रमिक संगठन के लोगो से सहयोग की अपेक्षा होगी। जबकि उमेश कुमार ने कहा कि स्थानांतरण एक प्रक्रिया है। वे पहले भी यहां कार्यरत थे, इसलिए सभी उनके परिचित रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इसे संयोग कहा जाये कि उनके पदभार ग्रहण करने के पूर्व से ही यहां कोयला आपूर्ति नहीं के बराबर था। मौके दोनो अधिकारीयों ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दी। जबकि समारोह का संचालन परियोजना के कार्मिक प्रबंधक के एल यादव ने किया।
मौके पर अधिकारी सुर्य भुषण, एस बी एन सिंह, दिपक कुमार, रवि रंजन कुमार, सुरज तुरी, विक्रम कुमार, श्रमिक संगठन के रामेश्वर कुमार मंडल, पी के जायसवाल, रंजय कुमार सिंह, कमल कांत सिंह, सर्वजीत पांडेय, नागेश्वर करमाली, आदि।
अशोक कुमार, प्रदीप मोदक, गोपाल यादव, सुरेश करमाली, एम एन सिंह, अकरम वारशी, मो. फिरोज, मानस कुमार सिन्हा, कथारा ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह के अलावे बड़ी संख्या में वाशरी कर्मी व् संवेदक मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply