Advertisement

बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष का जारंगडीह में गर्मजोशी स्वागत

पुरानों कार्यकर्ताओं को सहेजकर नए लोगों को जोड़कर करेंगे काम-जिलाध्यक्ष

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता का जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ एवं कांग्रेस कार्यालय में 20 दिसंबर को स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के बोकारो जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

स्वागत समरोह में सैकड़ो कांग्रेस और राकोमसं कार्यकर्ता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को 101 किलो का वृहद पुष्पमाला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि वे संगठन की मजबूती के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सचिव मोहम्मद इसराफिल उर्फ बबनी और जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह दोनो अनुभवी हैं। उनका संघर्ष काफी लंबा रहा है।

दोनों का दायित्व है कि, वे नये लोगों को पार्टी से जोड़ें और पुराने लोगों को सहेज कर साथ लेकर चलें। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दोनों नेता बोकारो जिला के तमाम कार्यकर्ताओं और जनहित में कार्य करेंगे।

प्रदेश सचिव बबुनी और जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह ने कहा कि
जिलाध्यक्ष का पद काफी जवाबदेही का पद होता है। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता की भी काफी आकांक्षाएं होती है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे वे कार्यकर्ताओं और आम जनमानस को लाभ दिलवाने की कोशिश करेंगे।

इसके लिए अगर सड़क पर आंदोलन भी करना पडे़ तो वे पीछे नहीं हटेंगे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में वरुण सिंह को प्रत्याशी बनाने की मांग की।

सभा को असंगठित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, राकोमसं कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद जानी, रविंद्र पांडेय, गणेश गोप, विकास सिंह, फागू राम, मोहम्मद इस्लाम आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरुण सिंह और संचालन योगेंद्र सोनार ने किया।

मौके पर रेनू देवी, नंदकिशोर, अशोक ओझा, संजय ठाकुर, अरुण सिंह, नागेश्वर शर्मा, किशोर मंडल, राज कुमार, ब्रजेश सिंह, रिंटू सिंह, संजय सिंह, राजेश, रंजू, मनोज कुमार सहित सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *