Advertisement

मृतक के परिजन को 50 किलो आटा किया वार्ड सदस्य ने सहयोग

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnu garh block) के हद में मडमो पंचायत के वार्ड सदस्य मुकेश मिर्धा हर परिस्थिति में हर संभव गरीब असहाय लोगों को मदद करने में तत्पर रहते है। बीते दिनों उन्होंने अपने पंचायत के एक मृतक के परिजन को 50 किलो आटा देकर सहयोग किया।

जानकारी के अनुसार पंचायत के पार-डुमरियाटांड में कैला तुरी के निधन होने पर काफ़ी लोग सहयोग किये, जिसमें डीलर, मुखिया, वार्ड सदस्य के साथ अन्य लोगो का भी सहयोग रहा। बृद्ध मृतक कैला तुरी असहाय थे। उनका मात्र एक पुत्री है, जिसका विवाह हो चूका है।

अकेले पत्नी कैला की मृत्यु के बाद काफ़ी दुखी है, जो अपने पति के श्राद्ध कर्म के लिए हांथ फैला रही थी। समाज सेवी जनप्रतिनिधि ने काफ़ी सहयोग किये और प्रखंड विकास पदाधिकारी से विधवा पेंशन, अम्बेडकर आवास अतिशीघ्र दिलाने का आश्वासन दिए।

जिसमे वार्ड सदस्य मुकेश मिर्धा के द्वारा 50 किलो एक बोरा आटा का सहयोग किया गया। इस अवसर पर स्थानीय रहिवासी दशरथ तुरी, राजेंदर तुरी, मुकेश मिर्धा सहित मृतक के परिजन इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *