एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सीसीएल बीएंडके क्षेत्र करगली स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के समीप कचरे का अंबार कई महीनों से जमा था। कचरे की सरांध की बदबू से पास पड़ोस के कॉलोनी में रहने वाले रहिवासियों तथा महाप्रबंधक कार्यालय में काम करने वाले कर्मी और अघिकारी परेशान थे।
इस संबंध में नप क्षेत्र के अधिकारियों का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया गया तथा सफाई करवाने का आग्रह किया गया। बावजूद इसके किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। जब उक्त मामला अखबार की सुर्खियां बना इसका जबरदस्त असर हुआ। मामले में 16 नंबर वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने खबर पर संज्ञान लेते हुए 16 सितंबर को अपने निजी मद से जेसीबी और दो ट्रैक्टर लगाकर कचरे के अंबार को साफ कराया ।

ज्ञातव्य हो कि पार्षद रश्मि सिंह सतत नप क्षेत्र में काम करने के लिए प्रयासरत रहती है। उनकी लोकप्रियता फूसरो नप क्षेत्र में काफी बढ़ी है, इसीलिए रहिवासी उनसे आग्रह कर रहे हैं कि आगामी नप चुनाव में फुसरो से अध्यक्ष का चुनाव लड़े। इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जनता सर्वोपरि है। यदि यहां की जन मानस चाहेगी तो उनकी भावना के अनुरूप फैसला लिया जाएगा।
![]()












Leave a Reply