Advertisement

वार्ड पार्षद ने किया धोती, साड़ी और लुंगी का वितरण

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 के सीनियर क्वार्टर करगली स्थित पीडीएस दुकान में 15 सितंबर को वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की महत्वकांक्षी सोना- सोबरन योजना के तहत धोती, साड़ी और लूंगी का वितरण किया।

यहां पार्षद ने जन वितरण प्रणाली के संचालक सुभाष महतो के यहां लाल कार्ड, राशन कार्ड धारियों को साड़ी, लुंगी और धोती देकर शुभारंभ किया।

इस योजना के तहत लाभुकों को मात्र 10-10 रुपये में साड़ी, धोती और लुंगी दिया गया। सरकार की इस योजना से लगातार दूसरे वर्ष वितरण करने पर लाभुक काफी खुश दिखे। इस योजना के तहत 57 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित हो रहे है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *