Advertisement

वार्ड पार्षद ने गरीबों के बीच बांटा कंबल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भीषण शीत लहर को देखते हुए बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के वार्ड 27 के पार्षद प्रभात सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने वार्ड के सैकड़ो असहाय व गरीबों के बीच 22 जनवरी को कंबल का वितरण किया।

कंबल वितरण के मौके पर रिंकू सिंह ने कहा कि शीत लहर से सबसे ज्यादा परेशानी गरीबों को होती है। उनके शरीर पर गर्म कपड़े नहीं होते। ऐसे समय में सभी को उनके प्रति सहानुभूति रखना चाहिए।

वार्ड पार्षद ने कहा कि मैं हमेशा अपने वार्ड के विकास एवं गरीबों की सहायता करने को तत्पर रहता हूं। उन्होंने कहा कि आगे भी गरीबों के लिए इस तरह का कार्य करने का वादा करता हूं।

सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता के प्रति सेवा भाव से कार्य करना चाहिए। कंबल लेकर गरीब महिला व पुरुष काफी खुश नजर आए। वार्ड पार्षद ने सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *