Advertisement

कसमार प्रखंड में भाजपा गांव चलो अभियान के तहत दीवाल लेखन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड में गांव चलो अभियान के तहत जगह जगह दीवाल लेखन किया जा रहा है। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सुदूर ग्रामीण हलकों में लगातार बैठके आयोजित की जा रही है।

जानकारी के अनुसार 7 फरवरी को कसमार प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव बरई कला में प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय, अभियान के संयोजक भवानी प्रसाद मुखर्जी, सह संयोजक सुरेंद्र कुमार महतो ने पंचायत प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख एवं ग्रामीण के बीच बैठक की। जिसमें केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ हीं मतदान पत्र में संशोधन, वाल लेखन आदि विषयों पर बात चर्चा की गयी।

बैठक में मुख्य रूप से सेवानिवृत शिक्षक नेहालीराम महतो, चोलाराम महतो, युवा मोर्चा महामंत्री मदन महतो, धनेश्वर महतो, चंदू महतो, जागेश्वर महतो, डेमू महतो, गणेश महतो, प्रदीप कुमार, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *