डीवीसी में मान्यता को ले चुनावी मैदान में छह श्रमिक यूनियन, 4 को मैथन में मतगणना
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। सरकारी क्षेत्र की विद्युत उत्पादन संस्था डीवीसी में मान्यता प्राप्त करने को लेकर 3 दिसंबर को बोकारो थर्मल में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया।यहां झारखंड एवं बंगाल में स्थापित डीवीसी की विद्युत प्लाटों में कुल छह यूनियन चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे थे। जिनके भाग्य का फैसला मत पेटी में बन्द हो गया है।
जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल में कुल दो (एक प्लांट के अन्दर निदेशक भवन तथा दूसरा प्लांट के बाहर प्रशासनिक भवन में) मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसमें कुल 442 महिला, पुरुष कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त डीवीसी के वरीय नोडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि डीवीसी में मान्यता को लेकर भारतीय मजदूर संघ, कामगार संघ, श्रमिक यूनियन, स्टाफ एसोसिएशन, हिंद मजदूर किसान यूनियन एवं कर्मचारी संघ चुनाव मैदान में है।

उन्होंने बताया कि डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट में कुल 463 कर्मचारी है, जिसमें 442 कर्मचारियों ने मतदान किया हैं।बताया कि बोकारो थर्मल में 94 प्रतिशत मतदान हुआ।
नोडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि डीवीसी ऑल बैली में कुल 31 सौ श्रमिक हैं, जो अलग अलग प्लाटों में अपना मताधिकार का इस्तेमाल किए। बताया कि 4 दिसंबर को मैथन में मतगणना होगी।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी नदीम अशरफ, अनुराग सिंह, मनोज सिंह, बैजनाथ प्रसाद, शिवेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। वही चुनाव लड़ रहे एचएमकेयू के केंद्रीय महासचिव इंद्रदेव महतो सहित बीएन चौबे, रामलाल पासवान, मो. फरीद आदि यूनियन प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।
![]()













Leave a Reply