Advertisement

मतदाताओं की राय: कौन होगा बेरमो से बीजेपी का परफेक्ट सीट जीताऊ प्रत्याशी

नंद कुमार सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड मे विधान सभा चुनाव 20 नवबंर से 24 दिसंबर के बीच होने का अनुमान है। सभी राजनीतिक दलो ने चुनावी तैयारी में अभी से हीं पूरी ताकत झोंक दी है।

ऐसे मे बेरमो विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से उनकी राय तथा भाजपा से संभावित प्रत्याशी जानने का प्रयास किया गया। इस क्रम में बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा क्षेत्र की हृदय स्थली फुसरो बाजार और आसपास के मतदाताओ से राय जानने का प्रयास किया गया।

फुसरो नगर परिषद के ढ़ोरी स्टाफ क्वाटर रहिवासी रूपेश विश्वकर्मा व् रंजीत सिंह, सिह नगर रहिवासी राम सिंह, ढ़ोरी बस्ती रहिवासी बंसत सोनी, फुसरो बाजार रहिवासी तरूण गुप्ता व प्रदीप कुमार ने भाजपा से गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय को बेरमो विधान सभा सीट से चुनाव जीतने वाला परफेक्ट प्रत्यासी बताया।

जबकि, करगली बाजार रहिवासी गिरधारी दास, होली दास और नरेश दास के अलावे ढोरी 5 नंबर रहिवासी विवेक भूईया, शास्त्रीनगर रहिवासी नंदलाल साव ने बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल को बेरमो विधान सभा क्षेत्र से सीट जीताऊ प्रत्याशी बताया।

बेरमो ब्लाक कॉलोनी रहिवासी रवींद्र कुमार, सुभाषनगर रहिवासी अंकित यादव और अनुग्रह नगर रहिवासी अरूणजय सिंह ने भाजपा के तेज तर्रार नेता प्रकाश कुमार सिंह को बेरमो विधान सभा सीट जितने वाला प्रत्याशी बताया।

इसी प्रकार बेरमो विधानसभा क्षेत्र के चलकरी रहिवासी गोपाल रजक और मधुकनारी रहिवासी अनामिका देवी ने बेरमो प्रखंड प्रमुख सह बोकारो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष गिरिजा देवी को बेरमो विधान सभा सीट जितने के लिए परफेक्ट प्रत्याशी बताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *