Advertisement

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मतदाताओं को किया गया जागरूक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर जेएसएलपीएस महिला समूह की दीदीओं ने मेहंदी, रंगोली, मतदाता शपथ के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।

बताया जाता है कि इस वर्ष होनेवाले लोकसभा आम चुनाव को लेकर 21 फरवरी को बोकारो जिला के हद में विभिन्न प्रखंडों यथा चास, चंदनकियारी, चंद्रपुरा, नावाडीह, बेरमो, गोमियां, पेटरवार, कसमार तथा जरिडीह में जेएसएलपीएस की महिला समूह की दीदीओं द्वारा स्वीप कोषांग अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जेएसएलपीएस दीदीओं ने द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली, मतदाता शपथ दिलाकर महिला/पुरूष मतदाताओं को जागरूक किया गया। सभी रहिवासियों को मतदान दिवस पर अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *