रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 22 जनवरी को बोकारो जिला के हद में मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारहमसिया के बूथ क्रमांक 333 में मतदाता प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार महतो के नेतृत्व में उपस्थित सभी जनों को लोकतंत्र के प्रति निष्ठा एवं निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बीएलओ अनिता कुमारी, शिक्षक अजय कुमार नायक, राजकुमार महतो, मेनका प्रजापति, अध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो, संयोजिका कमला देवी, पिंकी सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका एवं छात्र-छात्रा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के अधिकार और नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला गया तथा सभी से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई।

प्रधानाध्यापक अनिल कुमार महतो ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा है। प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करे। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों और ग्रामीणों में लोकतांत्रिक चेतना मजबूत होती है। बीएलओ अनिता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि मतदाता जागरूकता ही मजबूत लोकतंत्र की नींव है। प्रत्येक योग्य नागरिक को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर नियमित रूप से मतदान करना चाहिए। कार्यक्रम का समापन लोकतंत्र की मजबूती और जिम्मेदार नागरिक बनने के संकल्प के साथ किया गया।
![]()













Leave a Reply