Advertisement

रेल मंडल कार्यालय में मतदाता शपथ ग्रहण का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर रेल मंडल कार्यालय में 25 जनवरी को 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने मंडल कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई।

जानकारी के अनुसार पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर रेल मंडल कार्यालय में मतदाता शपथ के तहत सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ ली। शपथ में कहा गया कि हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेगें तथा स्वतंत्र,आदि।

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक-2 सहित सभी शाखा अधिकारी एवं मंडल के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *