Advertisement

फुसरो नगर परिषद द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर एक मई को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

इस उपलक्ष में नगर परिषद कार्यालय से मुख्य पथ होते हुए फुसरो बाजार तक रैली निकाली गई। तत्पश्चात मतदान को लेकर शपथ ग्रहण भी कराया गया।

प्रशासक फुसरो नगर परिषद द्वारा सभी को आगामी 25 मई को मतदान अवश्य करने हेतु जागरूक किया गया। साथ हीं अपने घरों के आसपास में भी मतदाताओं को 25 मई को मतदान केंद्र में जाकर मतदान करने हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *