गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी वैशाली के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।
जानकारी के अनुसार जिले की आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका द्वारा मतदान जागरूकता हेतु पोस्टर्स, बैनर, रंगोली, स्लोगन राइटिंग, मतदान शपथ, रैली, चौपाल, चुनावी पाठशाला, रात्रि चौपाल व एक डीप स्वीप के नाम के माध्यम से टोलो में जाकर जन जागरूकता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने कहा कि स्वीप मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता फैलाने और भारत में मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित कार्यक्रम है। कहा कि यह एक बृहद कार्यक्रम है, जो विभिन्न प्रकार के गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों और मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया के बारे में शिक्षित करता है, ताकि उनकी जागरूकता बढ़ाई जा सके। उनकी सुनिश्चित भागीदारी को बढ़ावा दिया जा सके।

उन्होंने कहा कि स्वीप को राज्य की सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और जनसांख्यिकीय स्थिति के साथ-साथ पिछले चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी के इतिहास को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। आयोग विभिन्न मतदाता जागरूकता सामग्री तैयार करता है और विभिन्न संचार माध्यमों/प्लेटफ़ॉर्म जैसे प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से उनका प्रसार करता है। प्रत्येक नागरिक को मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने और प्रत्येक चुनाव में सूचित एवं नैतिक तरीके से मतदान करने के लिए जागरूक, सक्षम एवं सशक्त बनाना है।
स्वीप गतिविधियों को लेकर स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह प्रोग्राम पदाधिकारी वैशाली ने कहा कि 7 अक्टूबर के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाताओं को जानकारी बढ़ाने के लिए प्रेरित करना था। उन्होंने स्वीप गतिविधियों को बड़े स्तर पर/उत्सवी माहौल के रूप में मनाने की अपील की है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पोस्टर्स, बैनर व रैली आदि के माध्यम से मतदाता जागरूकता बढ़ाना है। गतिविधियों में भाग लेकर अधिक से अधिक रहिवासियों को मतदान हेतु जागरूक करना व अपने अधिकार, मतदान का प्रयोग करना है।
![]()













Leave a Reply