Advertisement

पिछरी स्टोन माइंस में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। लोकसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान को लेकर बोकारो जिला प्रशासन के स्वीप कोषांग की ओर से 25 अप्रैल मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जागरूकता कार्यक्रम बोकारो जिला के हद में पिछरी दक्षिणी पंचायत के बुटनाडीह स्थित मेसर्स भगवान सिंह स्टोन माइंस (क्रशर) में चलाया गया।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के तहत माइंस में काम करने वाले कामगारों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रोपराइटर भगवान सिंह ने सभी को शपथ दिलाई। साथ ही मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज है या नही, इसकी जानकारी ली गई। साथ ही उनसे अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की गई। मौके पर विजय अग्रवाल सहित सभी मजदूर मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *