एस. पी. सक्सेना/बोकारो। रोटरी क्लब चास द्वारा 12 फरवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 15 यूनिट रक्त संग्रह कर बोकारो जेनरल हॉस्पिटल (बीजीएच) में जमा किया गया।
जानकारी के अनुसार रोटरी क्लब सदस्यों द्वारा बोकारो जनरल हॉस्पिटल के ब्लड बैंक अनुभाग के प्रभारी डॉ श्रवण कुमार, सहायक मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (एसीएमओ) डॉ सुरेंद्र कुमार के दिशा निर्देश में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब चास के 15 सदस्यों द्वारा स्वैक्षिक रूप से रक्तदान किया गया।
मौके पर बोकारो जनरल हॉस्पिटल के ब्लड बैंक अनुभाग प्रभारी डॉ श्रवण कुमार ने कहा कि रक्तदान से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। कहा कि रक्तदान से किसी भी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती है, बल्कि बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इससे शरीर तरो ताज़ा बना रहता है।
चिकित्सक ने कहा कि रक्तदान करते रहने से हमारे शरीर का संतुलन बना रहता है तथा हमारे शरीर से कई बीमारियों का खतरा दूर रहता है। शिविर के सफल आयोजन में ब्लड बैंक अनुभाग के डॅाक्टर, नर्सिंग स्टॅाफ नीता, कविता, विनिता, डॉली, विभूतिका, मनीष, कौशल का विशेष सहयोग रहा।
![]()













Leave a Reply