Advertisement

आर एन कंपलेक्स में वोल्टास ब्रांड शोरूम का उद्घाटन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो शहर के आर एन कंपलेक्स में 2 फरवरी को वोल्टास शो रूम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार वोल्टास की अपनी ब्रांड शो रूम श्याम वैरायटी स्टोर्स लॉन्च का उद्घाटन फुसरो शहर के आर एन कंपलेक्स में किया गया। यह झारखंड में 12वां शोरूम है। इसका उद्घाटन कंपनी के ईस्ट टू के रीजनल बिजनेस हेड मानस कुमार मल्लिक, ब्रांच मैनेजर प्रवीण पांडेय, एरिया मैनेजर सुमन पांडेय, समाजसेवी सावरमल अग्रवाल, गीता देवी, गजानंद अग्रवाल व् राजेन्द्र अग्रवाल ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर अतिथियों तथा रहिवासियों को कंपनी के पदाधिकारी ने उत्पाद के बारे जानकारियां दी। बताया गया कि टाटा समूह की वोल्टास की ओर से उत्पादित एसी, फ्रीज, माइक्रो-वेव, वाटर कूलर, वाशिंग मशीन समेत अन्य सामग्री उपलब्ध है। राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि यहां फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध है।

उद्घाटन समारोह में उपरोक्त के अलावा लाल सिंह, दिलीप गोयल, श्रवण अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, वैभव चौरसिया, सोनू अग्रवाल, रोहित मित्तल, दिलीप खेतान, राहुल डंडेवाल, विकास अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सुशांत राइका, भरत वर्मा, विजय सिंह आदि गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *