जल्द समस्या समाधान नहीं तो माले द्वारा मेयर-उपमेयर का पूतला दहन आंदोलन
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। जिला मुख्यालय समस्तीपुर से सटा शहर का वीआईपी कॉलनी विवेक-विहार मुहल्ला में नाला उड़ाही नहीं किए जाने से किचड़युक्त पानी सड़क पर जमा पड़ा है। इससे आने-जाने वाले को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी से निकल रहे बदबू के कारण राहगीरों को बैगर नाक ढके उक्त मार्ग से गुजरना मुश्किल हो रहा है।
इस संदर्भ में महिला संगठन ऐपवा के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले नेत्री बंदना सिंह ने 29 जून को कहा कि कई बार मेयर, उपमेयर को समस्या से अवगत कराया गया। नाला उड़ाही एवं टूटे नाला-स्लैब-सड़क मरम्मत के लिए नगर निगम आयुक्त को शिकायती आवेदन भी दिया गया।
उन्होंने बताया कि समस्तीपुर नगर निगम के मेयर पति भुवनेश्वर राम को भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजद नेता विश्वनाथ राम के साथ चाय पर आमंत्रित कर समस्या से अवगत कराया गया। संबंधित वार्ड पार्षद को बुलाकर दिखाया गया। उन्होंने बताया कि नगर निगम से पता लगाने पर नाला उड़ाही के नाम पर फंड भी उठा लिया गया, लेकिन न नाला उड़ाही किया गया और न ही टूटे सड़क एवं स्लैब मरम्मत किया गया।
महिला नेत्री सिंह ने बताया कि कुछ जगहों पर प्रो. शशिभूषण कुमार शशि, सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, विश्वनाथ राम आदि के आर्थिक सहयोग से स्लैब नाला एवं सड़क मरम्मत कराकर चलने लायक बनाया गया है। उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मेयर, उपमेयर एवं आयुक्त फंड लूट में लीन हैं। जन समस्याओं से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि अविलंब नाला उड़ाही, टूटे नाला, स्लैब एवं सड़क का मरम्मत नहीं किया जाता है तो भाकपा माले द्वारा नगर निगम मेयर, उपमेयर एवं आयुक्त का पूतला दहन आंदोलन करेगी।
![]()













Leave a Reply