प्रहरी संवाददाता/मुंबई। बिरसा मुंडा सेवा संघ द्वारा तीन शुभ अवसरों को एक के बाद एक लगातार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इनमें महिलाओं का लोकप्रिय हर जितिया पर्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime minister Narendra Modi) का जन्मदिन और सार्वजनिक विश्वकर्मा पूजा का समावेश है। सोमवार को भगवन विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन काफी धूम धाम से चरई तालाब में विसर्जित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सार्वजनिक विश्वकर्मा पूजा का आयोजन चेंबूर के एस जी बर्वे मार्ग पर स्थित ठक्कर बप्पा कॉलोनी के बेंदर चौक पर आयोजित किया गया था। तीन दिनों तक चले विभिन्न कार्यक्रमों में हर आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया।

बिरसा मुंडा सेवा संघ अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रजापति ने बताया की इस कार्यक्रम में स्थानीय एकनाथ शिंदे गुट के विधायक मंगेश कुडालकर के आलावा नगरसेवक व अन्य नेताओं ने भगवान विश्वकर्मा का दर्शन किया। संघ अध्यक्ष के आलावा सचिव मुकेश सव, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, मुंबई महिला अध्यक्ष नूपुर ईश्वर गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेंदर प्रसाद गुप्ता आदि ने इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
![]()












Leave a Reply