Advertisement

विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर गोविन्द महतो की टॉवर से गिरने से मौत

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। झारखंड के प्रवासी मजदूरों के मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आयेदिन झारखंड के हजारीबाग, गिरिडीह तथा बोकारो जिले के प्रवासी मजदूरों के देश के दूसरे राज्यों तथा विदेशों में मौत की खबर अखबारों तथा सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रही है। जबकि परिजन बेहाल है।

जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सिरैय पंचायत के कोरियाटांड रहिवासी कैलाश महतो के 22 वर्षीय पुत्र गोविंद महतो की अरुणाचल प्रदेश के निर्जुली में काम के दौरान टावर से गिरने से बीते 19 अक्टूबर की शाम घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही इस घटना की सूचना के बाद पूरे गांव में मातम छाया है। परिवार वालों ने सरकार और कंपनी वालों से उचित मुआवजे की मांग की है।

उक्त हृदय विदारक घटना की खबर मिलते ही प्रवासी मजदूरों के हित में सक्रिय समाजसेवी सिकन्दर अली 20 अक्टूबर को मृतक के घर पहुंचे और शोक-संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह घटना कोई नई नहीं है। कहा कि गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में मजदूर रोजगार की तलाश में विदेश या देश के दूसरे राज्यों और महानगरों का रुख करते हैं।

कई बार काम के दौरान हादसों में उनकी मौत हो जाती है, जिससे परिजन हमेशा त्रासदी झेलते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि स्थानीय स्तर पर रोजगार की व्यवस्था की जाए, ताकि पलायन पर रोक लग सके और मजदूरों की जिंदगी सुरक्षित रह सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *