फुसरो मे समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व् आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो में 23 दिसंबर को यूथ कांग्रेस बेरमो विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। जिसमें विशाल सिंह ने जीत हासिल कर विधानसभा अध्यक्ष पद अपने नाम किया।
जानकारी के अनुसार संपन्न चुनाव में विशाल सिंह ने कुल 1854 मत प्राप्त किए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी श्रीकांत मंडल को 1188 मत मिले। इस प्रकार उन्होंने 666 वोटों के बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज की। बताया जाता है कि, जैसे ही परिणाम घोषित किया गया, फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सिंह नगर स्थित उनके आवास पर समर्थकों ने एक – दूसरे को मिठाइयां खिलाकर और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया।
इस अवसर पर स्वागत और बधाई देने वालो में बृज बिहारी पांडेय, जवाहर लाल यादव, मधुसूदन प्रसाद सिंह, राज कुमार सिंह, श्रीराम सिंह, राम दिनेश सिंह, सुरेश कुमार, योगेन्द्र यादव, प्रशांत सिंह, पप्पू सिंह, दया शंकर सिंह, तूफानी सिंह, विजय सिंह, अशोक सिंह, रंजन सिंह, संजय सिंह, डब्लू सिंह, विक्की सिंह, जयशंकर तिवारी, सत्य नारायण यादव, अनिल कुमार, संतोष सिंह, रंजीत सिंह उर्फ राजू, महादेव महतो, अंकित कुमार, आर्यन कुमार, अजीत सिंह, अर्पित सिंह, आयुष कुमार, अनित कुमार, संजीत सिंह, महादेव महतो, विजेन्द्र कुमार, पिंटू सिंह, चेतन, उमाशंकर, जितेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।
![]()













Leave a Reply