Advertisement

विभिन्न योजनाओं के माध्यम से झामुमो का राज्य में अलग पहचान बनी है-विपीन पूर्ति

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा दौरे के क्रम में झामुमो के नोवामुंडी प्रखंड स्तरीय नेता विपीन पूर्ति ने 5 अक्टूबर को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार गुवा में आयोजित झामुमों बैठक में पूर्ति ने कहा कि झारखंड मे सबसे पहले सम्मान देने का कार्य राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ही शुरू किया है। कहा कि सीएम सोरेन विपरीत परिस्थिति में वर्ष 2014 में पहली बार एक साल के लिए मुख्यमंत्री बने थे। तब उन्होंने गुवा आकर शहीदों के परिजनों को नौकरी देने का कार्य किया। आंदोलनकारी पेंशन योजना की जो शुरुआत हुई है, उसमें आंशिक संशोधन हुआ, वह भी सीएम हेमंत सोरेन की देन है। जिन्होंने आंदोलनकारी को सम्मान देने का काम किया।

कहा कि सरकार का प्रयास है कि वैसे जो भी झारखंड राज्य के निर्माण में अपना योगदान दिया है उसे भी सम्मान दिया जाए। सरकार में दोबारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आने के बाद झारखंड को अग्रणी राज्य के रूप में लाने का कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य में एक अलग पहचान बनी है।

उन्होंने बताया कि सीएम सोरेन ने राज्य में अबुआ आवास योजना की शुरुआत की। जब भारत सरकार की डबल इंजन की सरकार ने यहां के गरीबों के मकान बनाने के लिए इंदिरा आवास मिलता था उसे बंद कर दिया था। तब झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने अबुआ आवास योजना लागू कर गरीबों को घर देने का काम किया। सर्वजन पेंशन योजना चालू किया।

कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सम्मान देने के लिए मइंया सम्मान योजना की शुरुआत की, तो विरोधी दलों ने काफी प्रयास किया इसे खत्म करने का, परंतु सफल नहीं हो सका। कहा कि सिरमौर सोरेन ने राज्य की लाखो महिलाओं को स्वावलंबन बनाने का प्रयास किया है। सीएम ने एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की है मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना। इस योजना के माध्यम से बहुत से ऐसे गांव, टोला है जहां अभी भी बिजली उपलब्ध नहीं है। वहां वर्ष 2026 तक राज्य के सभी गांव टोलों में बिजली आपूर्ति कर गांव टोलों को रोशन करने की सरकार की योजना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *