राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। सीपीआई डीवीसी मजदूर यूनियन कार्यालय बोकारो थर्मल में गणेश प्रसाद महतो की अध्यक्षता में 11 अगस्त को एक सर्वदलीय बैठक की गयी।
आयोजित सर्वदलीय बैठक में विनोद बिहारी महतो विचार मंच का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो, उपाध्यक्ष मुन्ना साव, सचिव दशरथ महतो, संगठन मंत्री द्वारिका प्रसाद महतो, कोषाध्यक्ष नरेश राम महतो, मुख्य सलाहकार गुप्तेश्वर प्रसाद सिंह एवं मुखिया विश्वनाथ महतो बनाये गये।
इसके अलावे बैठक में पंद्रह कार्यकारणी सदस्य चयनित किए गए। बैठक में मुख्य रूप से जानकी महतो, विश्वनाथ महतो, मुन्ना साव, दशरथ महतो, गुप्तेश्वर प्रसाद सिंह द्वारिका प्रसाद महतो, नरेश राम महतो, रीतलाल महतो, गोविन्द महतो, प्रफुल्ल ठाकुर, नागेश्वर महतो, जीतू महतो, गुलाब चंद महतो, धनेश्वर महतो, रामाकांत यादव, रामदेव गंझू आदि शामिल थे।
183 total views, 1 views today