Advertisement

विमला फाउंडेशन ने मनाया स्थापना दिवस समारोह

मनाया स्थापना दिवस का समारोह

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)(Bokaro)। गोमियां प्रखंड के हद में स्वागं स्थित हजारी मोड़ मनोरंजन केंद्र परिसर में 18 अक्टूबर को सामाजिक संस्था विमला फाउंडेशन ने स्थापना दिवस मनाया।
मौके पर उपस्थित फाउंडेशन के संस्थापक राज कुमार मंडल ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद 50 जरूरतमंदों के बीच सूखे अनाज का वितरण किया। साथ ही महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए महिला सिलाई कढ़ाई सेंटर का उद्घाटन ललपनियाँ में किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक मंडल ने बताया कि नवंबर महीने में यहां वृद्धाश्रम का उद्घाटन किया जाएगा। बुजुर्गों के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। जिसमें ऐसे लोग रह सकेंगे जो कहीं ना कहीं अपने घर समाज से तिरस्कृत हैं। मौके पर संयोजक शिव शंकर दुबे, अध्यक्ष सुधीर सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी रघुनाथ प्रजापति , महिला सिलाई प्रशिक्षक कुमारी रेखा सिंह, ओम प्रभा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *