एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अवैध शराब का कारोबार बोकारो जिले में सर चढ़कर बोल रहा है। स्थानीय पुलिस व् उत्पाद विभाग की मिलीभगत से जहां शराब तस्कर मालामाल हो रहे है वहीं इसकी लत से खासकर युवा पीढ़ी अपना जीवन बर्बाद कर रहे है, जिसे रोकनेवाला कोई नहीं।
लेकिन अब ऐसा नहीं है कि अवैध शराब कारोबारी खुलेआम अपना उल्लू सीधा कर मालामाल होने में सफल होंगे, क्योंकि ग्रामीणों ने इनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बानगी के तौर पर 29 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत की मुखिया मुरली देवी के निर्देश पर उनके पुत्र बबलू कुमार यादव ने पंचायत समिति सदस्य चंद्रदेव यादव के साथ अवैध शराब कारोबारी जयनारायण साव, विक्रम साव, बैजू साव तथा बसमतिया देवी के खिलाफ दो दर्जन से अधिक रहिवासियों का संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन कथारा ओपी पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

बताया जाता है कि स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं होता देख आक्रोशित ग्रामीणों ने एक अवैध कारोबारी के घर धावा बोल दिया। इस क्रम में उक्त कारोबारी के साथ ग्रामीणों की धक्कामुक्की भी हुई, बावजूद इसके ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए उसके घर से प्लास्टिक की बोरी में पानी की बोतल में छुपाकर रखे गये शराब को बरामद कर कारोबारी के लाख मना करने के बावजूद उक्त शराब को वहीं सड़क पर गिराकर विनष्ट कर दिया।
पुलिस को दिए आवेदन में कहा गया है कि गोमियां प्रखंड क्षेत्र के बाँध पंचायत के बाँध कॉलोनी से बाबूराम टोला मार्ग पर अवैध शराब बिक्री की जा रही है। जिससे आसपास की महिलाओं का उक्त मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है। आयेदिन उक्त मार्ग से गुजरने के क्रम में महिला व् बच्चियों के साथ छेड़खानी की घटना हो रहा है।
ग्रामीणों की माने तो गांव में शराब तस्करी करने आए व्यक्ती को रंगे हाथ पकड़ा गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महुआ शराब तस्कर गोमियां थाना क्षेत्र के होसीर पंचायत का रहने वाला था। उक्त तस्कर का विडियोग्राफी भी उपस्थित युवकों ने किया। इस अवैध कारोबार के संक्रमण से आए दिन स्थानीय युवक और किशोर नशे की लत में पड़ते जा रहे हैं, वहीं महिलाओं को इसका सबसे अधिक दुष्परिणाम झेलना पड़ रहा है।

शराब के नशे में पुरुष घर लौटने के बाद घरेलू कलह करते हैं और कई बार रास्ते में तथा घरों में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार तक की घटनाएँ हो जाती हैं। संयुक्त आवेदन करनेवालों में पंचायत क्षेत्र रहिवासी सुभाष कुमार यादव, योगेश यादव, अजय यादव, शिवनाथ गोप, छोटेलाल गोप, अरुण यादव, सुनीता देवी, सुरज यादव, सन्नी यादव, बसंत कुमार, विजय यादव, प्रकाश यादव, रिंकू यादव, दिनेश यादव, कविता देवी, रीता देवी, कुन्ती देवी, पनवा देवी सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षर है।
![]()













Leave a Reply