अपनी मांगो के लेकर आरपार की लड़ाई लड़ने को ग्रामीणों ने कसी कमर
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत के ग्रामीण रहिवासियों ने 5 दिसंबर को सीसीएल अधिकारियों को भागने पर मजबूर कर दिया। ग्रामीण रहिवासी पारंपरिक हथियारों से लैस थे।
जानकारी के अनुसार सीसीएल बीएंडके प्रबंधन द्वारा उपरोक्त पंचायत के चार स्थलों पर सोलर लाईट निर्माण परियोजना स्थापित किया जाना था, जिसका जोरदार विरोध किया गया। बताया जाता है कि चलकरी दक्षिणी के हरलोडीह के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पारंपरिक हथियारों एवं ढोल-नगाड़े से लैश महिला-पुरुष ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारे लगा रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि कथित भूमि पर सोलर परियोजना लगाकर प्रबंधन ग्रामीण रैयतों को किसी प्रकार की सुविधा दिए जाने के प्रति चुप्पी साधे है।
कहा गया कि प्रबंधन गांव के चंद दलालों के बल पर कार्य करने पर आमादा है। चोरों की भांति आकर इलाके में प्रवेश करती है। कहा कि सभी की पैनी नजर है। सबों ने आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। ज्ञात हो कि, बीते अक्टूबर महीने में प्रबंधन द्वारा ग्रामीणों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की थी, जो बेनतीजा रहा। ग्रामीणों की मांगे पूरी किए बिना प्रबंधन प्लांट लगा नहीं सकती।
मौके पर पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत मंडल, पूर्व पंसस लालेश्वर टुडू, पूर्व मुखिया श्याम रजवार, मुखिया पति दुर्गा सोरेन, अशोक मंडल, शिरोमणि मंडल, निमाई मंडल, विजय मंडल, होपन टुडू, राज केवट, किशोर सोरेन, सुरेश, रमेश सोरेन, सुकुरमनी, सुमित्रा देवी, बुधनी, जयमुनि, सरोधनी, पार्वती, प्रियंका, मोगली आदि सैकड़ों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply