Advertisement

ग्राम देवी माईथान मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर ग्रामीणों की बैठक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित ग्राम देवी माईथान धाम मैथान टुंगरी जीर्णोद्धार को लेकर ग्रामीण रहिवासी चिंतित है। इसे लेकर 7 सितंबर को पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई।

जानकारी के अनुसार आयोजित बैठक में मां की पुरानी मंदिर के जीर्णोद्धार करते हुए मंदिर को भव्य व आकर्षक बनाए जाने पर बल दिया गया। जीर्णोद्धार सह पुनर्निर्माण हेतु बैठक में आम सहमति बनी कि आगामी शारदीय नवरात से मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाए।

बैठक में मंदिर निर्माण हेतु एक समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष संतोष प्रसाद नायक, उपाध्यक्ष परमेश्वर महतो एवं शंकर सिंह, सचिव रोकी विश्वकर्मा, उप सचिव नरेश कमार, कोषाध्यक्ष वरुण कुमार मिश्रा, उप कोषाध्यक्ष मिथिलेश सिंह तथा संरक्षक बतौर धर्मेंद्र कपरदार (मुखिया), प्रफुल्य चटर्जी, तुलसी प्रसाद नायक, देवव्रत कुमार जायसवाल, प्रेम कुमार सोनी सहित कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में संतोष मिश्रा, तेजू महली, पवन विश्वकर्मा, कृष्णा महली, सुधीर कपरदार का चयन किया गया। बैठक में कहा गया कि उक्त ग्रामदेवी मंदिर ग्रामीणों के सहयोग से बनेगी। मौके पर मास्टर संजय मिश्रा सहित अनेकों माताएं भी उपस्थित थी। सभी में मंदिर निर्माण को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *