Advertisement

दुर्गापुर के बाबा बड़राव परिसर में ग्रामीणों की बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के बड़ पहाड़ बाबा बड़राव परिसर में 20 जनवरी को स्थानीय ग्रामवासियों का आपसी बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुखिया अमरेश कुमार महतो ने किया।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में दुर्गापुर ग्राम अंतर्गत पूजा पाठ जो पूर्वजों से जिस नियम से चलता आ रहा है उसी प्रकार समय पर शान्ति पूर्वक आपसी सामंजस्य बना कर करने पर सहमति बनी। यहां पूजा पाठ जैसे बड़ पहाड़ के सामने बाबा बड़राव देवता का, मड़ई के सामने महामाय, राजा गोसाई, बाघुत कुदरा, वानशिनी आदि देवताओं का पूजा पाठ किया जाता रहा है।

मौके पर मुखिया अमरेश महतो, शंकर महतो, बंशी महतो, बाणेश्वर महतो, अखिलेश्वर प्रसाद महतो, भुनेश्वर महतो, बिंदेश्वर महतो, सरयू महतो, परमेश्वर महतो, कपिल महतो, संदीप कुमार महतो, सृष्टि महतो, दिगम्बर महतो, संतोष महतो, विनोद महतो, सुमन,दशरथ, भुनेश्वर महतो, दीपक महतो, रीखीलाल महतो, संजय महतो, आदि सैकड़ों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *