Advertisement

कर्मा महोत्सव को लेकर महाप्रबंधक को ग्रामीणों ने किया आमंत्रित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड की संस्कृति, भाई बहनों का पवित्र त्यौहार करमा महोत्सव के आयोजन को लेकर बोकारो जिला के हद में पिछरी के ग्रामीण रहिवासियों ने महोत्सव में शामिल होने के लिए 3 सितंबर को सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक को आमंत्रित किया। जीएम को आमंत्रण पत्र सौंपने वालों में समाजसेवी भरत महतो एवं करमा पूजा समिति के सदस्यगण शामिल थे।

जानकारी के अनुसार कर्मा महोत्सव आगामी पांच सितंबर को पिछरी के महतो टोला में दो बजे से आयोजित है। इस अवसर पर जीएम अग्रवाल ने कहा कि झारखंड के संस्कृति पर्व में सम्मिलित होना सुखद रहता हैं। उन्होंने कहा कि सीसीएल प्रबंधन का विस्थापितों के हर कार्य यथा खेलकूद, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक उत्थन करना प्राथमिकता हैं।

इस अवसर पर समाजसेवी भरत महतो ने कहा कि पिछरी में कर्मा महोत्सव इस वर्ष धुमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विगत दो वर्षो तक कोरोना महामारी को लेकर पर्व नहीं मनाया गया था। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार झारखंड की संस्कृति और भाई बहन का पवित्र त्यौहार है।

देश में झारखंड की संस्कृति एक अलग पहचान रखती है। हम सबको मिलकर देश में झारखंड के संस्कृति को आगे ले जाना हैं। मौके पर विकास महतो, गौतम साव, आलोक साव, मुकूल सिंह इत्यादि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *