Advertisement

ग्रामीणों को मिल रहा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का लाभ

सभी प्रखंड, नप तथा नगर निगम क्षेत्र में आयोजित किया गया कार्यक्रम

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। आपके अधिकार – आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम (Programme) के तहत 30 नवंबर को बोकारो जिले के विभिन्न पंचायत भवनों, नगर निगम चास एवं फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने कहा कि इस कार्यक्रम का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों आवेदनों का निष्पादन किया जा रहा है, इससे कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्ण हो रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि वैसे लोग जो अब तक इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रहे हैं वह अवश्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपके अधिकार – आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हो।

कार्यक्रम का लाभ उठाएं, सरकार आपके द्वार पर चलकर आ रही है। इस कार्यक्रम में आपकी समस्याओं का समाधान ऑन द स्पॉट करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन चास प्रखंड के हेसाबातु पश्चिमी पंचायत, चंदनकियारी प्रखंड के कुसुम कियारी पंचायत, गोमियां प्रखंड के ससबेड़ा पुर्वी पंचायत, बेरमो प्रखंड के जरीडीह पश्चिमी पंचायत, नावाडीह प्रखंड के नारायणपुर पंचायत, चंद्रपुरा प्रखंड के घटियारी पंचायत, पेटरवार प्रखंड के अंगवाली दक्षिणी पंचायत, चास नगर निगम के वार्ड क्रमांक 10, नगर परिषद फुसरों के वार्ड क्रमांक 10 में किया गया।

आपके अधिकार-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में जेएसएलपीएस, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, सेवा की गारंटी, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, गव्य एवं पशुपालन आदि विभागों से संबंधित सैकड़ों आवेदन प्राप्त किये गए। जिन्हें क्रमवार आहर्ता अनुरूप निष्पादित किए जाएंगे।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन एक दिसंबर को चास प्रखंड के हेसाबातु पुर्वी पंचायत, चंदनकियारी प्रखंड के नवडीहा पंचायत, गोमियां प्रखंड के ससबेड़ा पश्चिमी पंचायत,आदि।

बेरमो प्रखंड के जरीडीह पुर्वी पंचायत, नावाडीह प्रखंड के काछो पंचायत, चंद्रपुरा प्रखंड के रंगामाटी पंचायत, पेटरवार प्रखंड के चांदो पंचायत, चास नगर निगम के वार्ड क्रमांक 11, नगर परिषद फुसरों के वार्ड क्रमांक 11 में किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *