Advertisement

जंगली हाथी से भयातुर हैं ग्रामीण, हाथियों ने फसल खाया व् कई बाउंड्री तोड़े

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली, पिछरी आदि ग्रामीण क्षेत्रों में बीते 10 फरवरी की रात से ही जंगली हाथी के आ धमकने से ग्रामीणवृहीवासी काफी दहशत में हैं।

जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में विशेषकर आदिवासी बहुल टोला बेहरागोड़ा, लोबनडीह, डोकाबेड़ा, करमा चौकी, अंगवाली उत्तरी पंचायत के नहर पार, पिछड़ी दक्षिणी पंचायत के पूरनाटांड़ आदि टोला में जंगली हाथियों ने ग्रामीण रहिवासियों को नुकसान पहुंचाया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते 10 फरवरी की रात अगवाली नहर पार टोला में दो ग्रामीणों के पिछवाड़े बाड़ी में लगे केला, आलू फसल को चट किया, फिर वन विभाग के सायरन सुन भाग गया।दूसरे दिन 11 फरवरी की रात अंगवाली दक्षिणी पंचायत के टोला करमा चौकी के बिशुन मांझी तथा सानू मांझी का केला व् भूसा खा गया। बीते 12 फरवरी की रात पिछरी दक्षिणी पंचायत के पुरनाटांड़ में सूरज महतो द्वारा सीसीएल कोष से बनी दिवाल सहित ताहिर अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी एवं जसीम अंसारी की बाउंड्री काफी दूर तक ढाह दिया है।

वहीं 13 फरवरी को हाथी दिनभर खेढो के जंगल में छुपा रहा। समाचार लिखे जाने तक शाम ढलते ही हाथी पुनः निकल पड़ा है। ग्रामीणों की सूचना पर पेटरवार रेंज के वनरक्षी टीम आते व रात में सायरन बजाते, जिससे हाथी अन्यत्र भागने के बजाय निकट के झाड़ियों में छिप जाता है। इधर ग्रामीण रतजगा को विवश हैं।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *