प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार के गर्री पंचायत में 6 जुलाई को ग्राम गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार गर्री पंचायत के अम्बा टोला आंगनबाड़ी केंद्र में ड़ेंगू रोधी माह जुलाई 2024 के अवसर पर ग्राम गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एमटीएस कसमार शैलेश कुमार ठाकुर ने ड़ेंगू बीमारी के विषय में उपस्थित रहिवासियों को विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि डेंगू बीमारी संक्रमित एडिस मच्छर के काटने से होता है। अपने आस-पास साफ सुथरा रखे। किटनाशीयुक्त मच्छरदानी का प्रयोग करे। सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस मनाये।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एमपीडब्ल्यू अविनाश रंजन, एएनएम रेणु सिंह, सहिया सुलेखा देवी, सेविका अजमेरी प्रवीण, सहायिका एवं अन्य ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
![]()













Leave a Reply