प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के ग्रामीणों द्वारा 19 जुलाई को स्थानीय बनेथानधाम में ग्रामदेवता बन्हेबाबा की पूजा विधि विधान तथा पारंपरिक तरीके से की गई।
इस अवसर पर बनेथानधाम में स्थित पूजा स्थल पर नाया पूजारी मदन सिंह, गोडायत रामधन महली, पूजारन लक्ष्मी देवी, शोखा बाबा आनंद रजवार आदि ने काफी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में श्रद्धापूर्वक पूजा कर सारे अनुष्ठान पूरे किए। यहां ग्रामीणों ने सफेद बकरे एवं सफेद मुर्गे की बलि भी चढ़ाई।
बन्हेबाबा पूजा के अवसर पर गांव के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने ग्राम देवता से अच्छी वर्षा, उन्नत खेती एवं गांव के सुख-समृद्धि के लिए कामना की।
![]()













Leave a Reply