मिलन समारोह में बच्चों को नशा से दूर रखने व् शिक्षा पर विशेष ध्यान देने पर जोर
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में ग्राम समिति गैरमजरुवा की ओर से 4 जनवरी को सिक्स यूनिट कोनार नदी किनारे मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह सीसीएल प्रभावित गांव रहिवासी हिरालाल प्रजापति के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में ग्रामीणों को एक जुट करने को लेकर आयोजित किया गया था।
मिलन कार्यक्रम की शुरुआत सेवानिवृत कर्मी हीरालाल एवं उसकी पत्नी सावित्री देवी को शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता देकर किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत कर्मी हीरालाल ने कहा कि सेवानिवृत होने के बाद गांव व समाज के प्रति उनका सामाजिक दायित्व और बढ़ गया है। अब वे गांव व समाज के विकास के लिए और बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे।
वही ग्राम समिति गैरमजरुवा के अध्यक्ष भरत प्रसाद एवं सचिव त्रिभुवन लाल दास ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए गांव व समाज में एक जुटता लाना मुख्य उद्देश्य था। उन्होंने सेवानिवृत कर्मी की सराहना करते हुए कहा कि अब वे सामाजिक कार्यों में और अधिक समय दे सकेंगे, जिससे स्थानीय रहिवासियों का भला होगा।
समारोह में शिक्षा पर विशेष ध्यान देने एवं बच्चों को नशीली पदार्थों से दूर रखने की सलाह दी गयी। इस अवसर पर वन भोज का भी आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता बद्री प्रसाद ने किया जबकि संचालन नरेश प्रजापति ने किया। इस अवसर पर नरेश प्रजापति, त्रिभुवन लाल दास, कुलदीप प्रजापति, महिला प्रमुख सुशीला देवी, छवि बाला एवं पंचायत समिति सदस्य पूजा कुमारी, उप मुखिया संगीता कुमारी, पुरनी देवी, सोमनाथ गंझू, परमेश्वर प्रजापति, रविन्द्र प्रजापति, संतोष प्रजापति, झाबू प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply