रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी दे लगातार गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम के तहत 15 फरवरी को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में गांव चलो अभियान को आगे बढ़ाते हुए 15 फरवरी को कसमार प्रखंड के हद में मधुकरपुर पंचायत के सभी बूथों में जाकर केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को बताया गया। साथ हीं इस अवसर पर वाल लेखन का कार्यक्रम विभिन्न जगहों पर किया गया
मौके पर कार्यक्रम के प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, सह संयोजक सह युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कैलाश प्रजापति, महिला मोर्चा महामंत्री चंचला देवी, संध्या देवी, पंचायत प्रभारी अशोक महतो, पूर्व कसमार प्रखंड 20 सूत्री सदस्य अनिल प्रजापति, युवा मोर्चा सदस्य मनोज प्रजापति, संतोष महतो, कैलाश महतो आदि शामिल थे।
मौके पर प्रखंड युवा मोर्चा क़े अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो द्वारा केंद्र में मोदी सरकार क़े बारे में रहिवासियों को बताया गया। साथ हीं कहा गया कि देश को बचाने, क्षेत्र का समग्र विकास करने की सोंच सिर्फ पीएम मोदी क़े पास है। इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव में समर्थन देने का काम करेंगे।
![]()













Leave a Reply