Advertisement

खड़ी कंटेनर में विकअप ने मारी टक्कर, चालक व उपचालक गंभीर

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर थाना के हद में संतरूपी के पास जीटी रोड किनारे खड़ी कन्टेनर में अनियंत्रित पिकअप वैन ने टक्कर मार दी, जिससे विकअप वैन के चालक व उप चालक गंभीर रूप से घायल हो गये।

उक्त घटना को लेकर बताया जाता है कि बरही की ओर से आ रही हुमरी की ओर जा रही पिकअप वैन अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़ी एक कंटेनर को टक्कर मार दी। जिससे पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए। वहीं पिकअप वैन के चालक व उप चालक क्षतिग्रस्त वैन में ही फंस कर बुरी तरह से घायल हो गये।

बताया जाता है कि काफी मशक्कत के बाद किरान के सहारे से दोनों गंभीर घायल चालक उप चालक को बाहर निकाला गया। टक्कर इतना भयानक था कि चालक व उप चालक दोनों को बाहर निकलाने के बाद पिकअप में शॉट सर्किट से आग लग गई। प्रशासन और ग्रामीणों की सुझबुझ से आग बुझा ली गई।

दुसरी तरफ दो निजी एम्बूलेंस के सहारे दोनो घायलों को बगोदर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया है।
घायलों की पहचान पश्चिम बंगाल के 24 परगना निवासी सौरभ विश्वास और साकिर मंडल के रूप में हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *